ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 92 बीकानेर में अंधड़ से टूटी बिजली की लाइन, 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में खराब मौसम ने 2 का जीवन छीन लिया। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में सोमवार की शाम आंधी-बारिश से टूटी 11 केवी की लाइन दो भाईयों के लिये काल बन गई। इस हादसे की चपेट में आकर 2 भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि बींझासर रोही गांव में किसान खींयासर भूकर के खेत में ट्यूबवैल पर हादसा हुआ। अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। उस समय खेत पर खारड़ा गांव निवासी आसुराम जाट (25) और उसका फुफेरा भाई कुचौर अगुणी गांव निवासी मनोज जाट (25) मौजूद थे।दोनों भाई खेल में लाइन बदल रहे थे। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन टूटकर ट्रांसफार्मर की जाली पर गिरी। इस दौरान आसुराम और मनोज स्विच रूम की ओर बढ़े। स्विच रूम में पहले से आसुराम का भाई पूरबाराम जाट मौजूद था।

ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले स्विच रूम में मौजूद पूरबाराम को करंट लगा। आसुराम ने स्विच रूम के दरवाजे को जैसे ही छुआ वह करंट की चपेट में आ गया। उसे छुड़ाने आए मनोज को भी करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना में पूरबाराम घायल हो गया। उसे परिजन पीबीएम हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मनोज का शव कुचौर अगुणी गांव ले जाया गया और आसुराम के शव को परिजन खारड़ा गांव ले गए। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया। न शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।


Share This News