Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मौत को गले लगाने वालों की संख्या बढ़ रही है। खाजूवाला में एक 15 साल की बालिका ने अपना जीवन खत्म कर लिया। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 3 पीएचएम बी ढाणी की है। जहां रेयाना पुत्री संजय कुमार बिश्नोई ने खेत में बनी पानी डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका रेयाना के पिता संजय कुमार ने पुलिस थाने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।