ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240721 WA0156 1100 पौधों का निशुल्क वितरण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा रविवार को बीछवाल उद्योग संघ भवन से मेरा पेड़ मेरा मित्र का शुभारंभ किया। इस दौरान फलदार छायादार और फूलदार करीबन 1100 पौधों का वितरण निशुल्क किया गया। 

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं विक्रमजीत सिंह राजपुरोहित द्वारा निशुल्क पौधों का वितरण किया गया। बीछवाल उद्योग संघ भवन आयुर्वेदिक पौधों का पौधारोपण किया गया इस कार्य में रविवार होने की वजह से छोटे बच्चों ने भी भाग लिया। राजपुरोहित ने टीम द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और यह पौधों को लेने वालों को संकल्प दिलाया कि पौधों का पालन पोषण देखभाल अपने स्तर पर संकल्पित रहे। कार्यक्रम में बीकानेर की विभिन्न संस्थाएं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता वह अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा भारती अरोड़ा, वीरेंद्र प्रजापत एवं अन्य कई पर्यावरण प्रेमी कार्यक्रम में पौधे लेने के लिए उपस्थित रहे। बीछवाल उद्योग संघ से अध्यक्ष प्रशांत कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चांडक, स्टेट वूलन कॉलोनी समिति अध्यक्ष सर्वजीत सिंह व कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, हरदेव सोनी महेंद्र सिंह वह अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।   बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल और रीको कॉलोनी समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह से औद्योगिक क्षेत्र व कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं की बारे में चर्चा की।


Share This News