Thar पोस्ट। मौसम विभाग ने दो दिन 21 व 22 को राजस्थान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सभी जिलों का कम व अधिक बारिश के अनुसार वर्गीकरण किया है। इसके अनुसार वाइट जोन उन क्षेत्रों को घोषित किया जाता है, यहां बारिश होने के बिल्कुल भी आसार नहीं होते हैं। वहीं लाइट ग्रीन का मतलब आइसोलेटेड प्लेस होता है, यानि यहां हल्की बारिश हो सकती है। डार्क ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना होती है। वहीं डार्क ब्लू जोन के लगभग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार होते हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई भरतपुर व अलवर डार्क ब्लू जोन में है।

इन जिलों में मूसलाधार

आज व कल के लिए मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मेघगर्जन और बारिश के आसार है। बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 21 जुलाई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद के लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है, विभाग ने इस जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर संभाग  बीकानेर संभाग के जिलों में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा।