ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 77 देर रात सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरनसर में राजमार्ग पर बुधवार देर रात को टैक्सी और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवती व एक बालिका की मौत हो गई जबकि आठ जने गंभीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 264 पुली के पास में बाबूलाल पुत्र धूड़ाराम कुम्हार की ढाणी में बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे परिवार के लोग एक ढाणी से दूसरी ढाणी में टैक्सी में सवार होकर जा रहे थे।  बाबूलाल और उसके परिवार के लोग टैक्सी में सवार थे। टैक्सी के राजमार्ग पर चढ़ते ही सामने से दूध लेकर आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई, जिससे टैक्सी में सवार बाबूलाल सहित रचना , अंजली, संजना, अंकित, रमेश, सुमन, खुशबू ,दीपक, एवं रोशनी गंभीर घायल हो गए। टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायलों को दूसरे वाहन से लूणकरनसर के सीएचसी पहुंचाया, जहां रचना की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष नौ जनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया।पीबीएम ले जाते समय अंजली का बीच रास्ते में दम टूट गया।

टैक्सी और पिकअप में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों वाहन पलट गए। पिकअप पलट कर पेड़ से जा टकराई। टैक्सी बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे का पता चलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


Share This News