Thar पोस्ट न्यूज। इस बार अगस्त माह में 12 छुट्टियां है। अनेक महत्वपूर्ण त्योहार इसी माह आ रहे हैं। जिससे सार्वजनिक अवकाश की संख्या भी बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व अगस्त महीने में है। इसके अतिरिक्त पांच शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं। जिससे उन संस्थाओं को भी छुट्टी की संख्या बढ़ रही है। जहां पर 5 दिन का कार्य होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगस्त महीने में कुल 12 छुट्टियां मिल रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग धंधे और बाजार में बंदी रहती है। लेकिन सरकारी कार्यालय में झंडा रोहण को लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहती है। स्कूलों में भी झंडारोहण किया जाता है।
इसके अलावा 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन है। जिसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। जबकि 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। जन्माष्टमी मंगलवार के दिन है। भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 दिन का कार्य दिवस होता है। इस महीने कुल पांच शनिवार हो रहे हैं। जबकि चार रविवार हैं। ऐसे में एलआईंसी कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी मिल रही है। यदि आपका भी कोई जरूरी कार्य है तो समय रहते उसे कर लें।