ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220511 111942 5 बारातियों को बनाया बंधक, दुल्हन बदलने का आरोप Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में हुई शादी इन दिनों चर्चा में है। जानकारी के अनुसार यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। इस दौरान बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। सब ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही वरमाला के लिए दुल्हन को स्टेज पर लाया गया तो दुल्हन को देखते ही दूल्हा भड़क गया। दूल्हे ने स्टेज पर ही लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया।

दूल्हे का कहना है कि जिस लड़की से शादी होनी थी उसे बदल कर दूसरी लड़की को स्टेज पर भेज दिया गया। इसके बाद बवाल हो गया और सभी बारातियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

यह है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव का है। यहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दुल्हन बदलने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने के बाद दोनों परिवार में तू-तू, मैं-मैं हो गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने बारात को ही बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बरूराज थाना को भी सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद बारातियों को छुड़ाया गया। पुलिस की पहल के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ।


Share This News