ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240714 WA0265 scaled छात्राएं लक्ष्य तय कर सफलता  प्राप्त करें- पुलिस अधीक्षक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240713 WA0238 छात्राएं लक्ष्य तय कर सफलता  प्राप्त करें- पुलिस अधीक्षक Rajasthan News Portal राजस्थान
Ajmer , school girls listening sp

Thar पोस्ट न्यूज। अजमेर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक चिंताजनक समस्या बन चुका है। युवा पीढ़ी को अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना चाहिए। ‘ज़िद करो दुनिया बदलो’ की मुहिम की प्रशंसा करते हुए देवेंद्र विश्नोई ने छात्राओं को अपना एक लक्ष्य तय कर उस पर परिश्रम कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए मोबाइल से उचित दूरी रखते हुए अपने भविष्य को सँवारने को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान विश्नोई ने माता-पिता से भी अपील करी कि वह अपने बच्चों की असीमित तथा अनावश्यक मांगों को न माने। उन्होंने छात्राओं को समय नियोजन के महत्व के विषय में बताया तथा एक नियमित समय- सारणी बनाने को प्रेरित किया। साथ ही एसपी बिश्नोई ने छात्राओं को असफलता से ना डरते हुए सफलता के लिए निरंतर व अथक प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सर्व मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने एसपी देवेंद्र बिश्नोई का शॉल तथा माला पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अनुषा ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सभी स्कूलों छात्राएं उपस्थित रही।


Share This News