Thar पोस्ट। राजस्थान में कुछेक दिन बारिश में कमी रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर और जयपुर से होकर गुजर रही थी, जो अब उत्तरी भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। 16 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन मध्य भारत की तरफ शिफ्ट होने की संभावना है, जिससे राज्य में मानसून फिर से सक्रिय होगा। और तेज़ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा।
इस प्रकार, 16 जुलाई से राजस्थान में मानसून के फिर से सक्रिय होने और तेज बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। किसानों और आम जनता को आगामी मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए। 15 जुलाई तक राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम रहेगी। लेकिन पहाड़ों में अधिक होगी। राजस्थान में 16 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होगा और राज्य में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।