Thar पोस्ट। बीते दिन मौसम विभाग का अलर्ट सही निकला। आंधी व बारिश से मौसम बदला। आज फिर विभाग ने जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, भरतपुर, दौसा, डुंगरपुर, बांसवाड़ा और बीकानेर व सीकर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि इसके बाद आगामी कुछ बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी।