ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240711 WA0267 718 लीटर तेल किया सीज, खाद्य सुरक्षा दल की श्रीडूंगरगढ़ में कार्रवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 2 क्विंटल सड़ा मावा करवाया नष्ट। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशो में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ मेन बाजार में कार्रवाई की गई। डॉ गुप्ता ने बताया कि मारुती ट्रैडिंग कंपनी के परिसर में मौजूद नेताजी ब्रांड का रिफाइंड सनफ्लावर तेल 15 लीटर वजनी 48 पिपो में रखा था, इस तेल में मिलावट का संदेह होने पर नमूना लेकर बचे हुए लगभग 718 लीटर तेल को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अगली कार्रवाई जाखड़ कोल्ड स्टोर पर की गई जहाँ पर पिपो में रखा हुआ सड़ा व बदबूदार फंगस लगा हुआ लगभग दो क्विंटल मावा जनहित में नष्ट करवाया गया।

कार्रवाई के दौरान तेल, घी और मावे के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News