ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 2 महिला की जांच करते ही चिकित्सकों के उड़े होश, 36 साल बाद पता चला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक महिला को 36 साल बाद पता चला कि उसका दिल ही उल्टी दिशा में है। राजस्थान के चूरू जिले में एक ऐसी महिला सामने आई है, जिसके शरीर के अंग उल्टी तरफ हैं। हमारे शरीर में दिल बायीं तरफ, पित्त की थैली और लिवर दायीं तरफ होता है। किंतु इस महिला को 36 साल की उम्र में तब चला, जब उसके पेट में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने आपरेशन कर पित्त की थैली को निकाल दिया, इसके बाद से महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। 

जानकारी के अनुसार 36 साल की निर्मला झुंझुनू जिले के बिसाऊ में रहती है। करीब छह महीने पहले पेट में दर्द शुरू हुआ। अधिक दर्द होने पर उन्होंने आसपास के डॉक्टरों से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद एक चूरू की महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉक्टर ने उसकी सोनोग्राफी कराई तो पित्त की थैली में पथरी की बात सामने आई, लेकिन डॉक्टर को कुछ और भी समस्या नजर आई। इसके बाद निर्मला की एमआरआई करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। पता चला कि निर्मला का दिल दायीं तरफ, पित्त की थैली और लिवर बाईं तरफ है। उसकी पित्त की थैली में पथरी भी थी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 

बाद में डॉक्टरों ने निर्मला का ऑपरेशन किया। उल्दी दिशा में अंग होने से इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑपरेशन सफल रहा। निर्मला अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह शरीर के अंगों का विपरीत दिशा में होना 10 हजार लोगों में से एक में पाया जाता है। इसका व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता है, वह सामान्य लोगों की तरह जीवन जी सकता है।  

befunky collage 2024 07 11t162937030 668fc478bc121 महिला की जांच करते ही चिकित्सकों के उड़े होश, 36 साल बाद पता चला Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News