Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एनएसयूआई के छात्र नेता राजेश गोदारा और गिरधारी लाल फिर से शुरू हो छात्रसंघ के चुनाव, की मांग को लेकर डूंगर महाविद्यालय की पानी टंकी पर सुबह 4बजे चढ़ गए। विरोध कर रहे इन नेताओं का कहना हैं कि, राजस्थान सरकार को छात्रसंघ चुनाव से प्रतिबंध हटाना होगा। अन्यथा विरोध प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। इसके साथ ही, जब तक हमारी हमारी माँग नहीं मानी जाएगी हम पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। बाद में पुलिस ने समझाइश कर नीचे उतारा।