ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240710 WA0231 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री व वित मंत्री दिया कुमारी द्वारा विकसित राजस्थान की कार्ययोजना को ध्यान में रखकर ब्लू प्रिंट के रूप में लोक कल्याणकारी एवं सर्व समावेषी बजट पेष करने पर केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान सरकार को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गांरटी के रूप में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट है। प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकॉनोमी के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सामान्य मानव के जीवन में सुगमता लाने के लिए एक सर्वस्पर्षी सर्वसमावेषी बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में बीकानेर क्षेत्र को भी रू. 700 करोड़ से अधिक लागत के कई विकास कार्यों की सौगाते मिली है जिसके लिए मेघवाल ने आभार प्रकट किया है। इनमें सेालर पार्क, सिरेमिक के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना से लेकर शहरी विकास, सड़को का विकास, जीएसएस स्टेशन, आरओबी, आरयूबी, आईटीआई उन्नयन, चिकित्सा क्षेत्र आदि को प्राथमिकता में रखकर बजट में घोषणाएं की गई हैं। मेघवाल ने बताया की पूगल व छतरगढ में सोलर पार्क, श्रीडूंगरगढ़ व नागणेची माता मंदिर बीकानेर पर आरओबी, लूणकरणसर कस्बे व परसनेउ बिग्गा स्टेशन के मध्य आरयूबी, नोखड़ा, गुंसाईसर बड़ा, ठुकरियासर केहरली, महाजन, दंतोर में जीएसएस निर्माण को लेकर बजटीय स्वीकृति दी है। क्षेत्र में सड़क मार्गें के विकास को ध्यान में रखकर लूणकरणसर-ढाणी भोपालाराम – सहजरासर (16 किमी) तथा श्रीडूंगरगढ़ में मिसिंग लिंक कालू रोड़ से पूनरासर वाया समन्दसर (22 किमी), बीर बिग्गा जी मन्दिर से तोलियासर मिसिंग लिंक 9.8 किमी, 682 आरडी पूगल से मकेरी वाया आडूरी (29 किमी), भूरासर से आनंदगढ़ (16 किमी) तथा बीकानेर से कोटपुतली एक्सप्रेस वे की डिपीआर स्वीकृत करने पर राजस्थान सरकार को बधाई दी।


शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से गंदे पानी के स्थायी समाधान के लिए बीकानेर शहर में 100 करोड़ रूपय व श्रीडूंगरगढ़ में में सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट की घोषणा की गई है। इस अवसर पर लूणकरणसर पर नापासर को नगर पालिका बनाए जाने पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने मुख्यमंत्री का विषेष आभार प्रकट किया। षिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर इंजिनियरिंग कॉलेक का उन्नयन करके राजस्थान इंस्टिट्युट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में नए अवसर प्रदान करेगा तथा साथ ही साथ आईटीआई व पॉलेटेक्निक कॉलेजों में कैपेसिटी बिल्डिंग हेतु प्रावधान किए गए हैं।

बजट हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है-गोदारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार का पहला पूर्ण बजट हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। अब डबल इंजन की सरकार राजस्थान को विकास के नए पथ पर लेकर जाएगी।
बजट ऐतिहासिक व आशाओं के अनुरूप होने के साथ ही राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं का सुंदर प्रतिबिम्ब है। वर्तमान में राजस्थान के समक्ष आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों के लिए भी यह बजट एक सशक्त आधार प्रस्तुत करेगा।
गोदारा ने लूणकरणसर क्षेत्र को मिली बजट सौगातों के लिए भी मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लूणकरणसर क्षेत्र में एक साथ विकास कार्यों की इतनी बड़ी स्वीकृति मिलना एक रिकॉर्ड है। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिए गए उन‌ सभी प्रस्तावों को मंजूरी देकर सरकार ने क्षेत्र के लोगों को मान सम्मान दिया है उसके लिए मुख्यमंत्री का आभार।

खाद्य एवं नागरिक आपुर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जनहितैषी बजट बताया है। लूणकरणसर-नापासर को नगरपालिका बनाने की घोषणा। कंवरसेन लिफ्ट नहर के खाले व मोघो का नवनीकरण के लिए 185 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करना।आरयूबी को चौङा करने के लिए 8 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति।लूणकरणसर में 24 करोड़ रुपए से 16 किमी सड़क निर्माण। 132 केवी जीएसएस निर्माण कार्य में महाजन (लूणकरणसर),उप जिला चिकित्सालयों में लूणकरणसर, का क्रमोन्नयन।महाजन (लूणकरणसर) में सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय। नगर पालिका घोषित होने पर उत्साहित लोगों ने ढोल नगाड़ों से किया स्वागत
बजट में लूणकरनसर और नापासर को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा का निवासियों ने स्वागत किया् । दोनों स्थानों पर निवासियों ने ढोल नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़ कर इस घोषणा का स्वागत किया और राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG 20240710 224200 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान

सर्व हितैषी बजट– आचार्य

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने इसे सर्वहितैषी और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने प्रथम पूर्ण बजट में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान की संकल्पना को धरातल पर क्रियान्वित करने का संकल्प दर्शाया है।

IMG 20240710 WA0229 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240710 WA0270 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान

राज्य की वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट सभी वर्गों के विश्वास और सहयोग के संकल्प से आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा नेता डॉ. आचार्य ने बजट में हर साल एक लाख नौकरियां, मेधावी बच्चों को टैबलेट और इंटरनेट की सुविधा, कर्मचारियों और महिलाओं को सस्ता लोन, सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा महिला सशक्तिकरण, हेल्थ और पुलिस में नए पदों का सृजन, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, सड़कों का नेटवर्क, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट,
पेंशनर्स के लिए केंद्र के अनुरूप ग्रेच्युटी का प्रावधान के साथ ही बीकानेर जिले में पूगल और छतरगढ़ में सोलर पार्क, खाजूवाला और बज्जू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नति, श्रीडूंगरगढ़ में बस स्टैंड, आरओबी, ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही बीकानेर शहर में नगर निगम को गंदे पानी के ट्रीटमेंट और अन्य विकास कार्यों हेतु बजट के प्रावधान की घोषणाओं का स्वागत किया है।

बीजेपी पार्षद सुधा आचार्य के अनुसार
राजस्थान सरकार में विवि के कुलपतियों को अब कुलपति को कुलगुरु कहना तथा प्रदेश में भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाना,
स्कूलों में 350 करोड़ की लागत से पुस्तकालयों और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधााओं का विकास किया जाना,प्रदेश में 20 नए आईटीआई खोलना सरकार द्वारा विकसित भारत राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को दृष्टिगोचर करता है।

पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने आज राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रथम आम बजट के प्रति पूर्ण निराशा जाहिर करते हुए इसे प्रदेश के प्रगति चक्र को अवरुद्ध करने वाला, सभी मोर्चो पर असफल एवं प्रदेश के सभी वर्गो के लिए निराशाजनक बताया है।
मंत्री भाटी के अनुसार गत कांग्रेस सरकार शासन के समय उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सड़क तंत्र, कृषि, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, पेंशन योजनाओं ने आमजन के सभी वर्गो को अधिकतम राहत प्रदान करते हुए प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा कर दिया था, वर्तमान बजट ने उन सभी कार्यों पर पानी फेर दिया है।
मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि बजट में सिर्फ शब्दों का मायाजाल बुना गया है, इन घोषणाओं को धरातल पर लाने की कोई कार्य योजना स्पष्ट नहीं है। युवाओं को लाखों रोजगार की बात कही गई है पर विभागवार रिक्तियों एवं भर्ती की योजना स्पष्ट नहीं की, महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण, किसानों के कर्जे एवं लम्बित भुगतान को स्पष्ट नहीं किया, दैनिक वेतन भोगी, मजदूर, जैसे गरीब तबके के उत्थान की योजना नहीं है

IMG 20240710 224521 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान

कांग्रेस नेता बिशना राम सियाग के अनुसार भाजपा सरकार का प्रथम आर्थिक बजट राज्य की जनता के साथ एक छलावा है। बजट में कुछ भी नया नहीं है। भाजपा ने डबल इंजन की बात कहकर जनता से चुनावों में वोट माँगें मगर डबल इंजन जैसी कोई घोषणा नहीं की।
किसानों के लिये सरकार पूर्णतः शांत है ये राज्य की ग्रामीण जनता के साथ विश्वासघात है।
बजट में लोक कल्याण के लिये भी कुछ नहीं है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में जन कल्याण की चिरंजीवी योजना को देशभर में सराहा गया था, मगर भाजपा सरकार ने इसप्रकार की कोई घोषणा नहीं की है।

IMG 20240710 WA0785 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान

“बजट निर्माण एंव प्रस्तुतीकरण”

राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा ” बजट निर्माण एंव प्रस्तुतीकरण” विषय पर आयोजित सेमिनार में विभाग प्रभारी डा० साधना भंडारी ने द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को बजट शब्द के उद्‌भव, बजट निर्माण में वित्त मंत्रालय एंव वित्त मंत्री की भूमिका, लोक सभा में बजट प्रस्तुतीकरण, बजट पर साधारण बहस, माँगो पर मतदान के समय कटौती प्रस्तावों की भूमिका, विनियोजन विधेयक, पूरक अनुदान, प्रव्यानुदान, लेखानुदम के साथ शून्य आधारित, लाइन – आइटम, निष्पादन बजट जैसे बिंदुओ पर जानकारी दी व विकासशील राष्ट्र में बजट को सामाजिक-आर्थिक विकास का साधन बताया व धन तथा वित्त विधेयक के पारित होने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

IMG 20240710 WA0286 विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला बजट– अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री गोदारा व आचार्य ने बताया हितैषी, भाटी, सियाग ने कहा छलावा Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News