ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 31 महिला शिक्षिका का आतंक, बोली-देशी कट्टा दिलवा दो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षिका ने उत्पात मचा रखा है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अलवर में एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर की दबंगई से सब सकते में है। यह आरोप है कि महिला शिक्षक टीचर ने शराब के नशे में स्कूल में जमकर उत्पात मचाते हुए हेड मास्टर की कॉलर पकड़ ली और धमकाने लगी। इस दौरान स्टाफ के लोगों ने महिला टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो सरपंच भी मौके पर पहुंच गए। महिला टीचर ने सरपंच के साथ भी अभद्रता की। इस बीच एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दावा किया कि महिला टीचर ने उसे एक दिन पहले देसी कट्टा दिलाने की बात कही। हैरान कर देने वाला यह मामला अलवर जिले के मालाखेड़ा ब्लॉक के राज्य उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जोगी का है।

आरोप है कि महिला शिक्षक ममता मीणा ने शराब के नशे में स्कूल में जमकर हंगामा किया। वह स्कूल परिसर में ही थूकती हुई नजर आई। इस पर हेडमास्टर रामनिवास यादव ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला टीचर ने हेड मास्टर की कॉलर पकड़ ली और धमकाने लगी। इस दौरान एक महिला टीचर को भी धमकी दी।

हंगामे की सूचना सालपुर ग्राम पंचायत सरपंच इमरान खान को लगी, तो वह मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने महिला टीचर को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह उल्टा उन पर ही भड़क गई। महिला टीचर ने सरपंच को यह तक कह दिया कि सरपंच कौन होता है, मुझे आदेश देने वाला। उसने धमकी देते हुए कहा कि सरकार उसकी जेब में है, सीएम भजनलाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को वह अच्छे से जानती है। कांग्रेस के लोग भी उसकी जेब में है, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

ममता का आतंक इतना बढ़ता जा रहा है कि स्कूल के स्टाफ डरे डरे रहते हैं। स्कूल स्टाफ टीचर से नमस्ते करता है, तो वह थूक कर उन्हें जवाब देती है कि तुम्हारी जगह यही है। इस दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता ने बताया कि उसे एक दिन पहले महिला टीचर ने कहा कि मुझे किसी से देसी कट्टा दिलवा दो, मुझे किसी को मारना है और मरना है। महिला टीचर के मरने और मारने की बात से स्कूल और ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

शाला का स्टाफ परेशान

दबंग महिला टीचर से पूरा स्कूल स्टाफ बुरी तरह से परेशान है। वह तलाकशुदा है और आए दिन स्टाफ के साथ अभद्रता करती है। इसके अलावा स्कूल में बार-बार थूक कर धमकी देती रहती है। इससे परेशान होकर स्कूल स्टाफ के लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरपंच ने बताया कि टीचर के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरपंच ने उच्च अधिकारियों से महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।


Share This News