ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 21 बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी, बीकानेर सहित इन जिलों का मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में इन दिनों मेघ मल्हार है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी 2-3 दिन दोपहर के बाद में मेघगर्जन, आंधी के साथ तेज़ बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व चूरू में असर रहेगा। जोधपुर संभाग के पूर्वी-उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर और सीकर से होकर गुजर रही है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी मानसून सक्रिय है। जिस वजह से जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग के अनेक भागों में बारिश तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। टोंक व आस-पास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है।

विभाग के माने तो मौसम केंद्र जयपुर के अपडेट के अनुसार 6 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 7-8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी तथा उत्तरी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। इसके पश्चात 9-10 जुलाई से पुन: राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


Share This News