Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में 3 जुलाई से बढ़ोतरी होने के आसार है। विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 3 से 5 जुलाई को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 4 से 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा मानसून के पहुंचने की प्रबल संभावना है। 6 जुलाई के बाद मेघ मल्हार रहेगा।
राजस्थान के कई जिलों में पिछले तीन दिन से मानसूनी बादलाें ने डेरा तो डाल रखा है लेकिन बारिश नहीं होने से उमस है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनूकल बनी हुई है।