ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240629 092904 भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर में ऐसा रहेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में 3 जुलाई से बढ़ोतरी होने के आसार है। विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 3 से 5 जुलाई को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 4 से 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा मानसून के पहुंचने की प्रबल संभावना है। 6 जुलाई के बाद मेघ मल्हार रहेगा।

राजस्थान के कई जिलों में पिछले तीन दिन से मानसूनी बादलाें ने डेरा तो डाल रखा है लेकिन बारिश नहीं होने से उमस है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनूकल बनी हुई है।


Share This News