ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 एटीएम से 9 लाख रुपये की लूट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पर्यटन के लिहाज से मंडावा एक प्रमुख स्थल है। यहां पीके फ़िल्म की भी शूटिंग हुई थी, लेकिन मंडावा थाना इलाके में 9 लाख की लूट करने में बदमाश कामयाब हो गए है।  इस वारदात को अंजाम देते हुए एसबीआई के एटीएम से 9 लाख रुपए लूटकर बदमाश ले गए। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटा था। लूट से पहले बदमाशों ने वहां लगे सारे सीसीटीवी कैमरे डेमेज कर दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल मीणा ने बताया कि मंडावा कस्बे में रघुनाथजी के मंदिर के पास एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर इसमें रखे करीब 9 लाख रुपये लूट लिए। रविवार की रात 3 बजे मंडावा थाना का गश्ती वाहन गश्त कर रहा था। इस दौरान उन्हें एटीएम से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने जाकर ATM की जांच की तो यह गैस कटर से काटा हुआ मिला। इसके बाद मंडावा थाने में सूचना दी गई। गैस कटर से ATM का बॉक्स काटा हुआ था और प्लेट तोड़कर कैश निकाला गया था, यहां लगे सभी कैमरे डैमेज मिले।

देर रात हुई वारदात : मंडावा पुलिस ने बताया कि रात 1 बजे तक गश्त के दौरान एटीएम में सब ठीक था। दोबारा 3 बजे गुजरे तब तक वारदात हो चुकी थी. रात एक से तीन बजे के बीच वारदात हुई है।


Share This News