ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240629 WA0254 scaled बीकानेर में होगी राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240629 WA0258 बीकानेर में होगी राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में होगी राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024, चार विधायकों व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने किया पोस्टर विमोचन।

जुलाई माह में राजस्थान के फुटबॉल खिलाड़ी बीकानेर में धमाल मचाने वाले हैं। 10 से 14 जुलाई तक बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 आयोजित होगी।


शनिवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी ने चैंपियनशिप के पोस्टर का लोकार्पण किया।

इस दौरान उमेश सिंह शेखावत, भैरू रतन ओझा, देवेंद्र सिंह भाटी, गौतम ओझा, हर्षित सिंह राजवी, यशवर्द्धन राजपुरोहित व राज रजवानिया शामिल रहे। बता दें कि बीकानेर की आरएसी तीसरी बटालियन के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में राजस्थान भर से करीब 25 टीमें फुटबॉल का मुकाबला खेलेंगी। सभी खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग के होंगे।


चैंपियनशिप के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया कि जिला फुटबॉल संघ व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप में राजस्थान फुटबॉल संघ, सादुल फुटबॉल अकेडमी व भारतीय फुटबॉल संघ भी जुड़ा है। वहीं अरविंद सिंह राठौड़ चैंपियनशिप के समन्वयक हैं। जुलाई में होने वाली यह सब जूनियर स्टेट लेवल चैंपियनशिप देखने लायक होगी। नन्हें नन्हें बच्चों की किक से आसमां में उड़ती फुटबॉल रोमांचित करने वाली होगी।


Share This News