ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240628 WA0164 289 व्यक्तियों पर 104,665 रूपये का जुर्माना, 93 मुसफ़िरों को उतारा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल पर अनाधिकृत या बिना टिकट यात्रा रोकने तथा आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए 14 से 29 जून तक चलाए जा रहे विशेष टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को सुबह से देर रात तक की चेकिंग में 289 व्यक्तियों से 104,665 रूपये जुर्माने एवम अतिरिक्त किराए के रूप में वसूले गए।

इस स्पेशल चेकिंग में टिकट चेकिंग के 15 और आरपीएफ का 01 स्टाफ सम्मिलित रहे जिन्होंने मंडल के बीकानेर- सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा तथा बठिंडा- सिरसा -भिवानी एवं हिसार -चूरू -बीकानेर के साथ लालगढ़- फलौदी -लालगढ़ रेलमार्गों पर 27 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई ।

चेकिंग में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा करते एवं सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा करते कुल 289 मामले पकड़े गए जिनसे जुर्माने एवं अतिरिक्त किराए के रूप में 104,665 रुपए वसूले गए।


इसके अतिरिक्त आरक्षित कोचों से 93 अनाधिकृत व्यक्तियों को उतारा गया। इस विशेष अभियान के साथ-साथ मंडल के अन्य ट्रेनों और स्टेशनों में की गई सामान्य चेकिंग से भी 277 प्रकरणों में 134,759 रुपए की आय हुई। इस तरह एक दिन में मंडल को 566 मामलों से टिकट चेकिंग से 239,435 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।


Share This News