ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240626 WA0176 भारतीय कम्पाउन्ड तीरंदाजी टीम का फाइनल में प्रवेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चैक रिपब्लिक / यूरोप के चैक रिपब्लिक में 22 जून से चल से चल रही पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय कम्पाउन्ड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि चेक रिपब्लिक में भारतीय पैरा टीम में राजस्थान के स्टार तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी व जम्मू के राकेश कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पहला मैच बाई, दूसरा ब्रिटेन और सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस के साथ खेला गया सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय तीरंदाजी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो अंकों की लीड के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने चेक रिपब्लिक से बताया कि 29 जून को इरान के साथ बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। जोशी ने बताया कि पेरिस मे पैरा ओलंपिक से ठीक पहले यह वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इस टूर्नामेंट में लगभग सभी खिलाड़ी पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं ।


Share This News