ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 22 790 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में अजमेर में 790 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त हुजा है। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई के निर्देश पर मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सांखला सुपरविजन में गठित टीम मे मादक पदार्थ पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। 

जानलरी के अनुसार अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने एक ट्रक में तस्करी कर ले जाए जा रहे करीब 40 लाख रुपये की कीमत का 790 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर ट्रक को जब्त किया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फिलहाल नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नसीराबाद सदर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि पुलिस टीम ने झड़वासा चौकी के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोका। इतने में चालक ट्रक से उतरकर सड़क के साइड जंगलों की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन ट्रक चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस टीम ने ट्रक की जांच की तो ट्रक में काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। इनमें डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने ट्रक में से 34 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 790 किलो 225 ग्राम अवैध डोडा पोस्त ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 


Share This News