ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 87 मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 29 जून को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 29 जून को प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त लगभग 20 हजार अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान इन्हें वेलकम किट दी जाएगी।


रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि जिले के 776 लाभार्थियों को दूरभाष, ई-मेल व एसएमएस के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। मित्तल ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रविंद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। इसे वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और युवाओं के बैठने, पेयजल, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, कार्यक्रम स्थल पर वीडियो वॉल लगाने, प्रचार प्रसार, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, मेडिकल टीम और कानून व्यवस्था सहित सभी कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दुलीचंद मीना कार्यक्रम के ओवरऑल प्रभारी होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय पर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


Share This News