ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240625 091629 विदेशी महिलाओं से अभद्रता, युवक गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो रही है। यूरोपीय देशों में शैक्षिक अवकाश के चलते जुलाई अगस्त में सैलानियों की आवक रहती है। छेड़छाड़ के मामले भी बढ़े है। जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले में एक युवक द्वारा विदेशी महिला पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यही नही वीडियो में आरोपी युवक ने महिलाओं की बोली लगाते हुए अपमानजनक बातें की तथा महिलाओं के दाम बताते हुए अभद्रता कर रील बना दी।

इसके बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े तथा सोशल मीडिया पर लोगों ने जयपुर पुलिस को टैग कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जयपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल बताया कि वायरल हो रही इस रील के संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 505(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D और राजस्थान पर्यटन व्यापार अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में पाया गया कि आरोपी पर्यटकों को जबरन अपनी दुकानों पर खरीददारी के लिए बाध्य करता था।

आमेर पुलिस थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि युवक ने विदेशी पर्यटकों की रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आमेर थाने की इंचार्ज ने यह भी बताया कि आरोपी का नाम विनोद मीणा है और वह जयपुर के जमवारामगढ़ का निवासी है। उल्लेखनीय है कि विदेशी नागरिक के साथ अपराध किये जाने पर आरोपी को आसानी से पुलिस छुटकारा नही मिलता।


Share This News