ताजा खबरे
IMG 20240624 WA0221 सीए विद्यार्थियों का चिकित्सकों से संवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सीए दिवस के उपलक्ष्य में आज चिकित्सकों के साथ संवाद हुआ। दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कि 10 दिन के सीए दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत शिव वैली स्थित आईसीएआई भवन में बीकानेर के डॉक्टर मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर सीए सदस्यों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया।

जिसमें गैस्ट्रोलॉजी डॉक्टर सुशील फलोदिया ने कहा कि सीए दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम करके सीए अपनी एकता का संदेश दे रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद मोहता ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग है आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए हमें कार्य के दौरान प्रतिदिन 20 मिनट के अंतराल में हमें विश्राम देना चाहिए कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव माथुर ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम व खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वाति फलोदिया ने कहा कि सीए की भूमिका वित्तीय क्षेत्र में अधिक है।

कार्यक्रम का संचालन ब्रांच कोषाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने किया इस कार्यक्रम में ब्रांच उपाध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया सीकासा अध्यक्ष सीए राहुल पचिसीया ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपड़ा, सीए मनमोहन मोदी , सीए गौरव अग्रवाल सीए धर्मेंद्र गौतम सीए सुमित नौलखा सीए अनुराग शर्मा, सीए नवनीत लोढ़ा,  सीए दिनेश शर्मा सीए मेहुल प्रताप बिश्नोई व अन्य सीए सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का साफा व प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।


Share This News