ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 17 देश भर की 157 यूनिवर्सिटीज डिफॉल्टर्स घोषित, बीकानेर की 3 Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की तीन यूनिवर्सिटी डिफाल्टर घोषित की गई है। देश मे  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) ने देश भर की 157 यूनिवर्सिटीज को डिफॉल्टर्स की सूची में शामिल किया है। इनमें यूनिवर्सिटीज 14 राजस्थान की भी शामिल हैं। इनमें से सात यूनिवर्सिटीज सरकारी हैं। इसके लिए यूजीसी ने तय समय और नियमों के अनुसार विश्वविद्यालयों में लोकपाल की नियुक्ति न होना वजह बताई है।

यूजीसी के 2023 नियमों के अनुसार छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए हर कॉलेज में लोकपाल की नियुक्ति अनिवार्य की थी। इसके बाद 17 जनवरी को यूजीसी की ओर से इन नियमों का पालन न करने वाले विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर सूची में शामिल कर लिया गया। अब उनकी सूची प्रकाशित की गई है। इस संबंध में इन विश्वविद्यालयों को बार-बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन विश्वविद्यालयों की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ये कदम उठाया है।

14 यूनिवर्सिटीज जिन्हें यूजीसी के किया डिफॉल्टर घोषित

  • जयपुर   : बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय
  • जोधपुर  : जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय
  • बीकानेर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
  • बीकानेर : राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय
  • बीकानेर : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
  • कोटा     : कोटा विश्वविद्यालय
  • जयपुर   : विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय
  • जोधपुर  : मौलाना आज़ाद विश्वविद्यालय लूनी
  • उदयपुर : पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • जयपुर   : प्रताप विश्वविद्यालय
  • जोधपुर  : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय
  • जोधपुर  : जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
  • कोटा     : जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय

Share This News