Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के देशनोक थाना इलाके में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देशनोक ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में एक बालिका सहित दो जनों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान आठ वर्षीय माया, प्रकाश व टेकचंद के रूप में हुई है। यह बताया जा रहा है कि कार बीकानेर की ओर आ रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार देशनोक की ओर जा रहे थे।