ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240618 WA0223 पीबीएम में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, नशे के दुष्प्रभाव पर संवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के तहत 18 से 26 जून तक जन जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां होंगी।
इसी श्रृंखला में मंगलवार को मरीजों व उनके परिजनों में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘सबूत स्पष्ट है, रोकथाम में निवेश करें’ थीम पर आयोजित हुआ।


मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इससे होने वाली बीमारियों पर चर्चा की।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अन्जू ठकराल ने नशे से बचाव के उपाय बताए व चिकित्सक से सलाह लेकर ही उपचार करवाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मादक द्रव्यों के दुरूपयोग की रोकथाम और प्रबन्धन पर एनसीईआरटी द्वारा यूनेस्को दिल्ली के सहयोग से बनाई गई लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में रेजिडेन्ट चिकित्सक व समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News