ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240617 WA0249 रेल : 76 अनाधिकृत व्यक्तियों को आरक्षित कोचों से उतारा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बेटिकट यात्रा तथा आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान जारी। अनाधिकृत या बिना टिकट यात्रा रोकने तथा आरक्षित कोचों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा विशेष टिकट चेकिंग अभियान रविवार को भी सख्ती से जारी रहा ।

अभियान में रविवार को 357 व्यक्तियों से 1,91,915 रूपये जुर्माने एवम अतिरिक्त किराए के रूप में वसूले गए। इस स्पेशल चेकिंग में 22 टिकट चेकिंग तथा 04 आरपीएफ स्टाफ सम्मिलित रहे ।

अभियान में मंडल के बीकानेर- सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा तथा बठिंडा- सिरसा -भिवानी एवं हिसार -चूरू -बीकानेर रेलमार्गों पर 24 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई । साथ ही ट्रेन संख्या 12555 गोरखपुर- बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस से 10 , 12556 बठिंडा- गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस से 12, 22981 कोटा- श्री गंगानगर एक्सप्रेस से 9, ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर- ऋषिकेश एक्सप्रेस से 35, गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर- दिल्ली सराय सुपरफास्ट से 3 तथा 22472 दिल्ली सराय- बीकानेर एक्सप्रेस से 7 कुल मिलाकर 76 अनाधिकृत व्यक्तियों को आरक्षित कोचों से उतारा गया।


Share This News