ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240615 WA0289 scaled नापासर वासियों को मिली नवनिर्मित ट्यूबवेल की सौगात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किया लोकार्पण। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को नापासर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल के बनने सेनापासर वासियों को पेयजल आपूर्ति में किल्लत की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने ग्राम वासियों को इस ट्यूबवेल की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की पेयजल संबंधी मांग को पूरा करने की दिशा में प्राथमिकता से इस ट्यूबवेल का काम पूरा करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में संवेदनशीलता के साथ फैसले ले रही है। बिजली, पानी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करवाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दूर दराज के हर घर तक पानी पहुंचे इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत लक्ष्य समय पर पूर्ण करवाने के लिए कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हीट वेव के दौरान राज्य सरकार ने बेहतरीन प्रबंधन कर आमजन को राहत दी।
गोदारा ने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए नई स्वीकृतियां राज्य सरकार द्वारा जारी करवाई जाएगी।


उन्होंने बताया कि आगामी बजट के आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में भी क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से रखवाते हुए आमजन के हित में निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा गोदारा का आभार व्यक्त किया गया।


नापासर में की जनसुनवाई खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने नापासर में जनसुनवाई कर आम जन की समस्याएं सुनीं। गोदारा ने बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को ग्राम वासियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। नापासर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी परिवादनाएं लेकर पहुंचे। इस दौरान पीएचईडी और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News