ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 12 पीबीएम हॉस्पिटल में आधार कार्ड के साथ यह कार्ड भी दिखाना अनिवार्य Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में आधार कार्ड के साथ जन आधार कार्ड भी लाना अनिवार्य होगा। सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके सैनी ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चिकित्सालय के ओपीडी एवं आईपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का लाभ देने के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। विभागाध्यक्ष एवं लैब प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अधीन कार्यरत समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग कार्मिकों एवं टेक्नीशियनों को आदेश जारा करें कि ओपीडी एवं आईपीडी में आने वाले मरीजों के जांच फॉर्म भरने एवं हस्ताक्षर करते समय जन आधार कार्ड की अनिवार्यता को सुनिश्चित करें, ताकि मरीज को मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत जांचों का लाभ मिल सके। हॉस्पिटल में पूर्व में सिटी स्कैन, एमआरआई जैसी महत्वपूर्ण जाचों के लिए ही जन आधार कार्ड अनिवार्य था। अब भर्ती मरीजों एवं अन्य जांचों के लिए भी जन आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।


Share This News