ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 47 बीकानेर में सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में कार व पिकअप की आमने सामने भिड़ंत मेें दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के जैसलमेर-जयपुर बाइपास पर अलसुबह कार और एक पिकअप ट्रोले की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बासी बरसिंहसर निवासी रामस्वरूप सियाग और फरीदकोट पंजाब निवासी बेअंत सिंह की मौत हो गई।

बीछवाल थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ये हादसा हुआ। जिसमें पिकअप ट्रोले और ब्रेजा कार आमने-सामने भिड़ गई। इनमें ब्रेजा कार बासी बरसिंहसर निवासी रामस्वरूप सियाग चला रहा था और ट्रोला कोहरवाला फरीदकोट निवासी बेअत सिंह चला रहा था। पंजाब से टमाटर लेकर ये लोग जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से किसी एक ड्राइवर को नींद की झपकी आई है या फिर किसी ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी है।

दोनों गाडिय़ों के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां से गुजरे वाहन चालक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल गुरमेल सिंह पुत्र जगसीर सिंह को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया।गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।


Share This News