Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जस्सूसर गेट इलाके के एक इलेक्ट्रॉनिक व अन्य दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहां मौके पर दमकल पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। इसके साथ ही दूसरी ओर पुलिस ने भी रास्ता बदलकर आवाजाही कम की है। अफरा तफरी के बीच आस-पास के घरों, दुकानों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है ।