ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 11 बीकानेर में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, यहां मिला था शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र स्थित गणेश धोरे के पास मिले बुजुर्ग के शव के मामले का पटाक्षेप हो गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय आरोपी गीगासर निवासी प्रभूसिंह ने शातिराना अंदाज में हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की तह तक पहुंचने के लिये आईटी सैल का सहारा लिया और पुलिस टीमों ने बीकानेर से देशनोक, नोखा के बीच करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी प्रभूसिंह पकड़ में आया। 

आरोपी के छुपने का तरीका-पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद शव को गणेश धोरे के पास शव को फेंक कर मृतक की स्कूटी से नोखा रोड़ होते हुए पलाना,देशनोक चला गया। जिसके बाद आरोपी इधर-उधर कपड़े से मुंह बांध कर घूमता रहा। वहां से नोखा गया और फिर नोखा से देशनोक आया और छिपता रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक गाडिय़ों में खलासी के रूप में जाने की योजना बना रहा था लेकिन इससे पहले ही धरा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में गंगाशहर थानाधिकारी समरवीर सिंह,हैड कानि हेतराम, कानि रघुवीरदान, महेन्द्र,गौरव, सीताराम, मुखराम का सहयोग रहा।


Share This News