Thar पोस्ट। भाजपा नेताओं ने किया राज्यपाल का स्वागत। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह हेतु बीकानेर पधारे राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में मुलाकात कर भावभीना स्वागत किया।

राज्यपाल मिश्र का स्वागत करने वाले भाजपा प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला प्रवक्ता अशोक प्रजापत, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग और बाबूलाल आचार्य सम्मिलित रहे।

जांच करवाने की मांग।: बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड ऐसोसिएशन के विजय रांका ने आसानियों के चौक में चल रहे सीवर लाइन कार्य की जाच करने की मांग की है। रांका ने कहा कि यदि लम्बा पाइप डालना है तो सीवरेज का क्या मतलब। ना कोई चैम्बर बना रहे हे तो फिर नालियों मे वो पानी जा ही रहा है । प्रशासन शीघ्र ही इसकी जांच करे और ठेकेदार को चैम्बर बनाने का निर्देश देवे।


मनीराम तावनियां देहात जिलाध्यक्ष मनोनीत…
राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां की अनुशंसा से राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रामानुज शर्मा जयपुर द्वारा युवा प्रकोष्ठ बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष पद पर मनीराम तावनियां उर्फ मुरली तावनियां लूनकरनसर को मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार से युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए बीकानेर के अनिल जोशी नापासर को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील तावनियां ठुकरियासर प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा प्रदेश महामंत्री, राजुसिंह राजपुरोहित प्रदेश संयुक्त महामंत्री, तरुण उपाध्याय प्रदेश प्रचार मंत्री तथा आईदान पारीक श्रीडुंगरगढ को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया है।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर से प्रतिनिधित्व देने पर प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण पालीवाल, पंडित उमाचरण सुरोलिया, पंडित जगदीश प्रसाद गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल उपाध्याय, राकेश औझा, किशन कुमार पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री मगन पाणेचा, प्रदेश संयुक्त मंत्री काशी शर्मा खाजुवाला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिनेश जस्सू नोखा, देहात जिला महामंत्री किशनलाल ठाकराणी तथा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया ने प्रसन्नता जताई है।

माहेश्वरी सभा (शहर) की ओर से रक्तदान शिविर 14 जून को। विश्व रक्तदाता डे के खास मौके और महेश नवमी से एक दिन पूर्व माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर द्वारा शुक्रवार, 14 जून को जस्सूसर गेट के बाहर माहेश्वरी सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमरसा) ने बताया कि शिविर का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। सोनी ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को जैविक गमले के साथ पौधा वितरित किया जाएगा।

पशु पक्षियो की चारे क़े साथ जल सेवा

बीकानेर सेवा योजना द्वारा मंगलवार को सरे नत्थानिया गोचर क्षेत्र में खाली पड़ी गायों की खेलिया टेंकर से भरी गई, बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया बीकानेर से चारो तरफ 15 किलोमीटर क्षेत्र में लगातार एक माह से गायों को हरा चारा, गोचर में बनी गायों की खेलियों में टेंकर से पानी तथा बेज़ुबान पक्षीयों क़े पालसियों में पानी भरना, साथ गोचर में बने चबूतरों पर दाने की व्यवस्था जनसहयोग से कर रहे है पुनीत कार्य में बीकानेर क़े लोग हीं नही प्रवासी बीकानेर क़े लोग भी आर्थिक सहयोग कर रहे है योजना क़े वरिष्ठ साथी योगेश बिस्सा ने कहाँ यह पुनीत कार्य निर्जला एकादशी तक करने क़े बाद एक बार ईश्वर से वर्षात की अच्छी कामना क़े साथ एक बार विराम दिया जायेगा मगलवार दोपहरी में स्याऊ बाबे क़े पास ( जैसलमेर रोड ) पर बनी गायों की खेलियों में टेंकर से पानी डाला गया, इस पुनीत कार्य में फ़रीदाबाद निवासी श्री मांगीलाल, श्याम सुंदर का आर्थिक सहयोग रहा, तथा इस अवसर पर योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास, योगेश बिस्सा, राजेंद्र चांडक, अजित सिँह भाटी उपस्थित थे।