ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 8 बीकानेर में लोन चुकाने के नाम पर 32 लाख ठगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोन चुकाने के नाम पर ठगी हुई। इस संबंध में परिवादी भाटों का बास निवासी सफी खान पुत्र लाखे खान पडिहार ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में परिवादी का आरोप है कि गंगाशहर निवासी सांवरमल पुत्र शिवलाल ब्राह्मण और उसके बीच में 32 लाख रुपए में सौदा हुआ था, इसमें सांवरमल ने परिवादी से कहा था कि लोन जमा करवाने के बाद प्लाट व वाहन दोनों उसके नाम कर देगा, इस पर परिवादी ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 32 लाख रुपए दे दिए। लोन भी आरोपी ने चुका दिया फिर भी प्लाट व वाहन परिवादी के नाम पर करने से टाल- मटोल करने लगा। आरोप है कि सात जून को वह प्लाट और वाहन परिवादी के नाम पर करने से मुकर गया और रुपए भी नहीं लौटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News