ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 26 बीकानेर में 2190 किग्रा घी सीज, मुख्यमंत्री का आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240608 WA0239 बीकानेर में 2190 किग्रा घी सीज, मुख्यमंत्री का आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने का संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पूरे महीने चला मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान
आमजन को शुद्ध एवं मिलावट मुक्त खाद्य सामग्री मिले, इसके मद्देनजर राज्य सरकार पूर्ण सतर्क है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि मिलावट खोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। वे समय-समय पर इसकी समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खाद्य सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें नियमित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य स्तर से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक नियमित छापामारी की जा रही है। बीकानेर में भी जिला कलेक्टर ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में रखा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी टीम को मुस्तैद किया है। इसी श्रंखला में मई माह में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी टीमों ने विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों तथा फैक्ट्रियों में खाद्य सामग्री के के नमूने लिए। मई माह में की गई करवाई में एक्ट के तहत आइसक्रीम के 10, मसालों के 17, तेल एवं घी के 19, बैकरी के 7 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 32 सहित कुल 85 नमूने लिए गए। इसी प्रकार सर्विलेंस के तहत आइसक्रीम के 22, मसालों के 22, तेल एवं घी के 13, बैकरी के 14 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 67 सहित कुल 138 नमूने लिए। आइसक्रीम के 10, तेल एवं घी के 1 तथा अन्य खाद्यान्न पदार्थों के 10 कुल 21 सैंपल अमानक पाए गए। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मई माह में कुल 10 किग्रा आइसक्रीम, 300 किग्रा मसाले तथा 435 किग्रा अन्य खाद्यान्न पदार्थों को नष्ट करवाया गया तथा 900 किग्रा मसाले एवं 2190 किग्रा घी सीज किया गया। इन कार्रवाइयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह और श्रवण वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाले समय में भी औचक छापेमारी जारी रहेगी।


Share This News