ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 6 नहीं थम रहा पूर्व राजपरिवार का विवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में विवादों के राजघराने व राजघरानों के विवाद आज भी जारी है। भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का विवाद लगातार नए आरोप-प्रत्यारोपों के साथ सामने आ रहा है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ रॉयल फैमिली के ट्रस्ट से दस किलो सोना और करोड़ों के हीरे-जवाहरात चोरी करने का आरोप लगाया है।

thamata naha thakha raha rajaparavara ka vavatha c551d5723657ef5dab1624194bdc4feb नहीं थम रहा पूर्व राजपरिवार का विवाद Rajasthan News Portal राजस्थान

पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र की ओर से वरिष्ठ नागरिक होने के चलते भरण-पोषण के लिए पत्नी और बेटे से प्रतिमाह पांच लाख रुपये की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई अभी कोर्ट में है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शहर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह व पुत्र अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए एफआईआर में बताया है कि न्यू दिल्ली वॉलेट लिमिटेड, डी 70, डिफेंस कॉलोनी, न्यू दिल्ली के लॉकर संख्या 1402 उनका, पत्नी दिव्या सिंह व पुत्र अनिरुद्ध सिंह तीनो का जॉइंट रूप से लॉकर था। विश्वेंद्र सिंह ने इस लॉकर से पत्नी व बेटे पर भरतपुर रॉयल फैमिली के रिलीजियस एवं सेरेमोनियल ट्रस्ट भरतपुर के 10 किलो सोने समेत करोड़ों के हीरे-जवाहरात चोरी करने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने बताया कि परिवार में विवाद के बाद 2020 से 2024 के बीच इन लोगों ने 16 बार लॉकर खोलकर सामान निकालकर इसको बंद कर दिया। बैंक से 4 मई 2024 को मिले पत्र से उन्हें इसके बारे में पता चला। लॉकर को खोलने व बंद करने के लिए परिवादी की सहमति नहीं ली गई, जिसके चलते उन्होंने धोखाधड़ी व सोना और आभूषण चोरी करने और मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने धारा 341, 323, 504, 506, 420, 424, 380, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। उनका कहना है एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है।


Share This News