ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220806 225049 शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस थानों में भटकने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के चलते पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष ज्ञापन सौंप कर पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने के साथ राजीनामा करवाने का भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा, मैं साल 2017 में स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान मेरी मुलाकात मेरी एक दोस्त की मार्फत दीपक सिंह से हुई। जो कि रायपुर-हरसौली (खैरथल) का रहने है। वह मेरे पास आया बैठा बातचीत की, फिर दोस्त बनने के लिए कहा। फिर फोन नंबर दिया अपना। उसने मुझसे कहा कि अलवर आ जाओ, घूम जाओ। फिर उसने मुझे मेरे घर से बाइक पर बैठाया और मुझसे दोस्ती बढ़ाई और कहा कि मैं कंप्टीशन एग्जाम देता हूं। अलग-अलग जगह जाता हूं तो वहां अपन घूमने जाएंगे।

युवती के अनुसार इस दौरान दीपक ने मुझे घूमने जाने के बहाने गुड़गांव, अहमदाबाद, आगरा, धारूहेड़ा और विलासपुर स्थित होटल में ले जाकर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो उसने कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा। साल 2017 में मेरी उससे मुलाकात हुई और लगातार सात साल से वह मेरे साथ शारीरिक शोषण कर रहा। इसको लेकर मैंने कई बार थाने में शिकायत भी की और मुकदमा भी दर्ज करवाया। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा मुझ पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है।


Share This News