ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 3 बीकानेर के परकोटे में 2 करोड़ की ठगी, इनके खिलाफ मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के परकोटे में 2 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र में 2 करोड़ की ठगी का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुष्करणा स्कूल क्षेत्र में रहने वाले इंद्र कुमार चांडक (54) पुत्र चाँदरतन ने पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि आठ व्यक्तियों ने एक राय होकर मुझे सस्ता सोना देने के नाम पर दो करोड़ रुपये ले लिए। बाद में सोना भी नही दिया और फोन बंद कर के गायब हो गए।

इसके बाद नयाशहर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवादी की रिपोर्ट पर राजन सिंगला पुत्र नरेश निवासी ए न्‍यू किदवई नगर लुधियाना, अनिल कुमार सिंह निवासी चिरंजीवी विहार गाजियाबाद, पंकज गुप्‍ता, मुकेश, श्रीशक्ति, आशिक खान, मानव मेहता व सैयद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई सुरेश यादव को सौंपी गई है।


Share This News