ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 86 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम इस दिनांक से पहले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जल्द ही 10वीं के परिणाम जारी करने वाला है । इस वर्ष 11 लाख से अधिक छात्र आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें अपने नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। विद्यार्थी ऑनलाइन विजिट कर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम बोर्ड अधिकारियों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे अन्यथा उन्हें उत्तीर्ण नहीं माना जायेगा और उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया है कि सीनियर सेकंडरी के परिणामों के एक सप्ताह बाद ही राजस्थान दसवीं का रिजल्ट 2024 भी जारी किया जा सकता है।  30 मई से पहले रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इस साल आरबीएसई क्लास 10 बोर्ड एग्जाम के लिए करीब 11 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। अजमेर बोर्ड हर साल पहले 12वीं और फिर 10वीं का रिजल्ट जारी करता आया है, इस साल भी वही ट्रेंड फॉलो किया जा रहा है।

पिछले साल के आरबीएसई के  10वीं के रिजल्ट बात करें ते यह  90.49 प्रतिशत रहा था। छात्रों का पास प्रतिशत 89.78 और छात्राओं का 91.31 प्रतिशत रहा था।


Share This News