ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 85 राजस्थान में भीषण गर्मी से 13 की मौत, फलोदी 49 पार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भीषण गर्मी के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को फलौदी 49 डिग्री पार करके सबसे गर्म रहा। बीकानेर, कोटा, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर का तापमान 45 पार कर गया। मौसम विभाग ने अभी 2 डिग्री तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। हालांकि यह कहा जा रहा है कि बीकानेर में 50 डिग्री तापमान है कुछ जागरूक लोगों ने तापमापी की फ़ोटो शेयर भी की है।

सूबे में नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी के तेवरों में और इजाफा हो गया है। अब तक प्रदेश में गर्मी के कारण 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में फलौदी सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 49 डिग्री पहुंच गया। 

वहीं जोधपुर में 47 .6, गंगानगर 46.6, बीकानेर 45.8, बाड़मेर 48.2, जैसलमेर  48.3 तापमान दर्ज किया गया। अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस अवधि में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग में पारा 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में बिजली की खपत भी पीक पर पहुंच गई है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ने की वजह से ओवरलोडिंग के चलते जीएसएस फेल हो रहे हैं।


Share This News