ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 12 फलोदी सट्टा बाजार ने बीजेपी व कांग्रेस को दी इतनी सीटें ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। फलोदी के सट्टा बाजार से छनकर आने वाले भावों व खबरों पर देशभर के लोगों की टकटकी रहती है। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ दिन ही शेष है। ताज़ा भाव के अनुसार भाजपा की 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपये है। 350 सीटों का भाव 3 रुपए और 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है। जबकि NDA की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है, यानी भाजपा को अपने बलबूते पर 400 सीटे नहीं आएंगी। भाजपा की 350 सीटें आने की संभावना भी फिफ्टी परसेंट है। सट्टा बाजार के मुताबिक भाजपा को 300 सीट निश्चित रूप से आएंगी, इसका भाव 10 से 15 पैसा ही चल रहा है। जानकारी में रहे कि यहां खेल उल्टा चलता है। भाव अधिक है इसका मतलब हार या उस बात की संभावना कम या नही के बराबर। फलोदी सट्टा बाजार के दावों की चर्चा  करें तो पिछले साल हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान भी फलोदी सट्टा बाजार का दावा सामने आया था, जो कि काफी सटीक बैठा था। तब सट्टा बाजार ने पहले ही ये दावा कर दिया था कि भाजपा की पांचवी बार मध्यप्रदेश में सरकार बन रही है और पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है और हुआ भी ऐसा ही। यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है। इस कारण से फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है


Share This News