ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240523 130710 शुगर रोग में आम खा सकते है या नहीं ? क्या कहते है एक्सपर्ट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की बहार रहती है, लेकिन शुगर के रोगी इसे खाने से डरते है। चिकित्सकों की माने तो आम खाना इस रोग में लाभप्रद है, लेकिन सीमित मात्रा में। जबकि मैंगोशेक पीना नुकसानदेह है। इन रोगियों को आम से बने जूस या शेक नहीं पीना चाहिए। यदि आप डायबिटिक हैं और आम खाते हैं तो जान लें आम का लो ग्लाइसेमिक लोड होता है। मतलब जब आप आम खाते हैं तो इससे तुरंत शुगर लेवल हाई नहीं होता है। आम में बहुत अधिक फाइबर होता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। आम विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे मिनरल से भरपूर होता है। आम में एक बायोएक्टिव कंपाउंड पाया जाता है जिसे मैंगीफेरेन (Mangiferin) कहा जाता है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कई स्टडीज में ये तो ये भी पाया गया है कि आम पीपी शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसलिए शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। जिन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है उन्हें डायबिटीज में खा सकते हैं। आम का GI करीब 51 होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी आम खा सकते हैं। आम को पानी में भिगोकर कुछ घंटे बाद खाएं। जानकारी में रहे कि मधुमेह रोग में मानव निर्मित चीनी शुगर को बढ़ाती है। हरे अंगूर व गन्ना भी नुकसानदेह है। अधिकांश फलों से शुगर जल्दी नहीं बढ़ती।


Share This News