ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240520 203951 बीकानेर में हथियारों का जखीरा बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हथियारों को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर बीकानेर पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है। एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि श्रीगंगानगर, सीकर, चूरू, बीकानेर, और जोधपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। समय पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 11 पिस्टल, 20 मैगजीन, 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार स्वदेशी हैं लेकिन बहुत ही आधुनिक व नवीनतम हैं।

एसपी तेजस्वीनी गौतम ने बताया कि इस कार्रवाई को बीकानेर की साइबर टीम ने अंजाम दिया हैं। इस प्रकरण को आर्म्स एक्ट में दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर श्रवण सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार उससे हथियार बरामद किए हैं। सोढ़ा के खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी सवाईसिंह भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आईपीएस आदित्य काकड़े के नेतृत्व में एएसआई दीपक यादव और एएसआई दिलीप सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।.इसमें हैडकांस्टेबल सवाईं सिंह, कॉंस्टेबल श्रीराम, देवेन्द्र और सूर्य प्रकाश ने सहयोग किया।


Share This News