ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 8 अनियमितताएं पाए जाने पर 12 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, ये नाम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 12 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बज्जू खालसा स्थित युगल मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, अंबासर स्थित मां करनी मेडिकोज, खारबारा स्थित मां करनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, लूनकरणसर स्थित भारत मेडिकल स्टोर, घाघड़ा (छतरगढ़) स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खरबारा स्थित रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सिंथल रोड बीकानेर स्थित मनोज मेडिकल एंड जनरल स्टोर, सर्वोदय बस्ती स्थित भव्या मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर स्थित एस.आर. मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, बामनवाली स्थित शिवम मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 12 दिनों के लिए, रणजीतपुरा स्थित हरिओम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, शास्त्रीनगर, बीकानेर स्थित एस.के मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।


Share This News