ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240514 WA0225 कार्रवाई: आकस्मिक जांच में सब्जी की ग्रेवी और दही के नमूने लिए, नामी होटलों के सैंपल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान के निर्देशानुसार बीकानेर जिले में होटल एवं रेस्टोरेंट के निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को होटल राजविलास, होटल गंगा महल तथा होटल कॉन्टिनेंटल ब्लू पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुख्यतः काम में लिए जाने वाले दही एवं सब्जी की ग्रेवी के कुल 6 नमूने लिए गए एवं साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए। नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट में मिलावट आने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा आधिकारी भानू प्रताप सिंह, सरवन कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News