ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240514 WA0153 बीकानेर : अनुपस्थित मिले दो कार्मिक, जारी होंगे नोटिस Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

एडीएम सिटी ने संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू ने मंगलवार को संयुक्त श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के दो कार्मिक बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दोनों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और हिदायत दी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने श्रमिकों के लंबे समय से लंबित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई करने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि श्रमिक हित को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक विभागीय अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।


उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में श्रम विभाग की प्रगति की समीक्षा की और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों में न्यून प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) को संयुक श्रम आयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में एडीएम सिटी ने निरीक्षण किया।


Share This News