ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240514 102706 तेंदुए से दहशत, 15 से अधिक मवेशियों के शिकार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज अजमेर। जिले के कई रिहायशी इलाकों में हाल ही में पैंथर (तेंदुए) की चहलकदमी व क्षेत्र में लगातार पैंथर देखे जाने की सूचना के बाद से दहशत का माहौल है। 

रविवार देर रात्रि माधुपुरा बूढ़ा पुष्कर क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों ने देर रात तेंदुए का मूवमेंट देखा। तेंदुए ने गाय के एक बछड़े को अपना शिकार बनाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट लगातार जारी है और अब तक लगभग 15 से ज्यादा मवेशियों को अपना शिकार बन चुका है। उक्त सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। 

हालांकि तेंदुए की मूवमेंट की सूचना से क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। क्षेत्र वासियों का कहना था कि क्षेत्र में पैंथर तेंदुए के मूवमेंट से आमजन में भय का माहौल है। सभी घबराए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि जल्द ही कारगर उपाय करने चाहिए। लगातार घट रहे जंगलों और भोजन की कमी के चलते वन्य जीव आबादी में विचरण कर रहे हैं। ये पारिस्थितिकी तंत्र के बिगड़ने और वन विभाग, पुलिस प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है। इससे वन्य जीवों के साथ-साथ आमजन के जीवन को भी खतरा है। 


Share This News